लूट का खुलासा होने पर- व्यापारियों ने एसपी अमित सांघी सहित क्राइम ब्रांच की टीम को किया सम्मानित

ग्वालियर. शहर हो रही ताबडतोड़ लूट की घटनाओं ने शहर के व्यापारी दहशत में थे इसको एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने चुनौती बतोर इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एएसपी क्राइम सत्येन्द्रसिंह तोमर की अगुआई क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर लुटेरों को पकड़ने के लिये टास्क दिया गया हे। क्राइम ब्रांच की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद ऑटोमोबाइल व्यापारी की लूटे गये रूपयों और लुटेरों को दबोचने में सफलता हासिल की और इसके अलावा 5 लूटों का खुलासा किया।

इस पर व्यापारियों का एक दल एसपी कार्यालय पहुंचा और सबसे पहले एसपी अमित सांघी को स्मृति चिन्ह और शॉल श्रीफल से सम्मानित किया और इसके अलावा एएसपी जयराज कुबेर, डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया, एएसआई राजीव सोलंकी, गजेन्द्र गुर्जर, हेडकांस्टेबल चन्द्रवीर सिंह, आरक्षक जितेन्द्र तिवारी आदि को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *