मप्र में अधिकारियों और नेताओं के विदेश दौरे पर रोक लगाने की तैयारी

भोपाल. कोरोना संकट में आमजन के साथ राज्य सरकार का खजाना भी खाली हुआ है अब इस संकट को अनावश्यक खर्च में कटौती कर कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस मॉडल पर मध्य प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों और नेताओं के विदेश दौरे पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके तहत देश के भीतर सफर करने के दौरान हवाई यात्राओं में प्रथम श्रेणी की सुविधा भी नहीं रहेगी।
बता दें कि यह राशि सरकारी खजाने के द्रष्टिकोण से भले ही बहुत छोटी है लेकिन इससे बचत का बड़ा संदेश दिया जाएगा। इस बार के बजट में भी इसकी झलक दिखी है। सरकार ने बहुत-सी ऐसी योजनाओं की राशि में कटौती की है जो आमजन के हित से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं है। मप्र की वित्तीय स्थिति इन दिनों बेहतर नहीं है। लगभग हर महीने सरकार 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज ले रही है। तमाम योजनाओं में सरकार ने कटौती कर दी है। अब सरकार मितव्ययिता के उपाय बरत रही है। वर्ष 2020 में तो कोरोना के कारण अधिकारियों की विदेश यात्राएं नहीं हुई लेकिन इससे पहले वर्ष 2019 में कई मंत्री विदेश यात्रा पर गए थे। 6 अफसर स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया का दौरा कर आए।
मप्र में खजाने की खराब माली हालत को देखते हुए राज्य सरकार ने अब तक अफसरों की हवाई यात्रा पर लगाम तो कसी लेकिन मात्र छोटे अफसरों पर। अब मंत्री की अनुमति के बाद भी अफसर विदेश यात्राएं नहीं कर पाएंगे। अपर सचिव, उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसरों की विदेश यात्राओं का खर्च यदि राज्य सरकार की संस्थाएं उठा रही है तब भी उन्हें वित्त विभाग से अनुमति लेना जरूरी होगा। अनुमति वित्त मंत्री ही देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *