मप्र- 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके अनुसार 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की परीक्षा 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी जबकि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल एग्जाम 30 अप्रैल से 18 मई तक आयोजि किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से आयोजित की जाएंगी। इस बार बोर्ड की परीक्षा पिछले वर्ष की अपेक्षा सुबह 1 घंटे पहले शुरू होगी मतलब कि 9 बजे की बजाय परीक्षा 8 बजे से आयोजि की जाएगी। वहीं शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डीपीएसई परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *