रेत कंपनी के ओवरलोड डम्पर पकड़ने वाले भितरवार टीआई का तबादला
ग्वालियर. रेत कंपनी के बिना रॉयल्टी के जा रहे डम्पर रोकने वाले भितरवार टीआई का तबादला कर दिया गया है। तीन दिन पहले ही उन्होंने रेत कंपनी के अवैध डम्परों को राजसात किया था। इसे लेकर रेत कंपनी ने उन्हें थाने से हटाने की बात भी सरे आम की थी।
एसपी अमित सांघी ने बीते रोज थानों की अचानक अदला-बदली कर दी। इसमें भितरवार टीआई केपी यादव को भी हटाकर बिजौली भेजा गया जबकि तीन दिन पहले उन्होंने भितरवार में आला अफसरों के निर्देश पर अवैध रेत का परिवहन कर रही रेत कंपनी के 20 उम्पर रोके थे। इनमें से 12 गाडि़यों के बाद में रॉयल्टी के कागज दिखाकर डम्पर ले गए थे जबकि 8 डम्परों को पुलिस ने ओवरलोड बताकर राजसात कर लिया था। इसके बाद उन्हें माइनिंग को सौंप दिया था फिलहाल रेत उत्खनन को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद दबाव में है। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते जायज कार्रवाई में भी अफसर व निचला स्टाफ संकोच कर रहा है इसके अलावा टीआई दामोदर गुप्ता को माधौगंज, मिर्जा आसिफ बेग को महाराजपुरा से झांसीरोड व पंकज त्यागी को भितरवार भेजा गया है।
