भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवती

कोलकाता. बंगाल की राजनीति में आज का दिन काफी अहम है, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हो चुके है। मिथुन चक्रवर्ती की यह दूसरी राजनीतिक पारी शुरू हुई है इससे पहले वे तृणमूल कांग्रेस के कोटे से अप्रैल 2014 में राज्यसभा पहुंचे थे। कोलाकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली बंगाल चुनाव अभियान में बीजेपी का मेगा शो है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि जो आपका हक छीनेगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे। आज का दिन मेरे लिए सपने जैसा है इतने बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करूंगा ऐसा मैंने कभी सोचा नहीं था। ममता बनर्जी के नाम लिए बिना बाहरी बनाम भीतरी का जवाब देते हुए मिथुन ने कहा कि बंगाल में रहने वाला हर कोई बंगाली है। हम गरीबों के लिए काम करना चाहते है, गरीबों के लिए काम करना मेरा सपना है। मिथुन ने आगे कहा कि मैं जो बोलता हूं वो करता हूं और मैं पानी का सांप नहीं कोबरा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *