ग्वालियर रेलवे स्टेशन के हैरिटेज का लुक का ध्यान रखा जाये-ज्योतिरादित्य

ग्वालियर. राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की और उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पिछले दिनों सौंपे गये पत्र के संबंध में अधिकारियों को बताया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारियों से कहा है कि रेलवे स्टेशन का विस्तार करते समय हेरिटेज के लुक का विशेष ध्यान रखा जाये और साथ ही अत्याधुनिक सुविधायें भी यात्रियों को दी जाये।
नैरोगज ट्रेन को सहजकर रखें
उन्होंने नैरोगज ट्रेन को सहेजकर रखने की बात भी कही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि नैरोगेज ट्रेन को फूलबाग से मोतीझील तक टूरिस्ट ट्रेन के रूप में चलाया जाये और साथ ही ग्वालियर-श्योपुरकलां गेज परिवर्तन को कोटा तक आगे बढ़ाने की योजना बनाई। गौरतलब है कि श्री सिंधिया 4 मार्च को दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *