ज्यादती-चाचा अपनी नाबालिग भतीजी को बहलाकर दिल्ली ले गया और ज्यादती, पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर. चाचा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग को बहला -फुसलाकर दिल्ली ले गया और जहां उसके साथ ज्यादती की। इन्दरगंज थाना पुलिस ने इस मामले में अपहरण की एफआईआर दर्ज की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को चाचा के चंगुल से मुक्त कराया।
थाना इंदरगंज टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि शिन्दे की छावनी निवासी किशोरी को उसका चाचा ही बहला-फुसलाकर ले गया और किशोरी के परिजनों ने 3 दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई और इसके बाद तलाश शुरू की औरे आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली।
आरोपी के मोबाइल की पुलिस को मिली लोकेशन के आधार पर एक टीम को दिल्ली भेजा और लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। वह एक फ्लैट में किशोरी को बंधक बनाकर रखे हुए था। जब किशोरी से पूछताछ की गयी तो वह बोली दिल्ली घुमाने की कहकर उसका चाचा उसे लाया और यहां उकसे साथ गलत काम किया। शनिवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आये। अब चाचा पुलिस की कैद में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *