महिला दिवस पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लोको पायलट कौशल्या, सहायक लोको पायलट आकांक्षा झांसी से ग्वालियर लेकर आएंगी

ग्वालियर. 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे में नारी सशक्तिकरण की छवि दिखेगी। महिला दिवस पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लोको पायलट कौशल्या देवी, सहायक लोको पायलट आकांक्षा गुप्ता झांसी से ग्वालियर लेकर आएंगी साथ ही ट्रेन के अंदर सारा स्टाफ भी महिलाओं का रहेगा। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए झांसी मंडल से आरपीएफ महिला सिपाही व अन्य स्टाफ के नाम मांगे गए है जिन्होंने उत्कृष्ठ कार्य किया है।
देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, भारत में महिलाओं को सर्वाधिक पूजा जाता है। महिला को शक्ति समृद्वि और बुद्वि का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भी कई मामलों में महिलाओं को पुरूषों से पीछे माना जाता है। इस सोच को बदलने के लिए रेलवे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है इसके लिए रेलवे ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों से कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए महिला लोको पायलट, महिला सहायक लोको पायलट, टीटीई, गार्ड, सहित आरपीएफ का स्टाफ भी महिलाओं का रहेगा। यह स्टाफ झांसी से ग्वालियर तक बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस का संचालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *