स्मार्ट पार्किग के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निगमायुक्त के निर्देशन पर गठित कमेटी नें किया पार्किंग क्षेत्रो का निरीक्षण
ग्वालियर शहर में स्मार्ट पार्किंग के प्रभावी और सुव्यवस्थित क्रियांवयन को लेकर निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी 7 दिन में शहर में संचालित पार्किंग को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसी तारतम्य में आज शनिवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह के साथ गठित कमेटी के सदस्यो ने शहर के विभिन्न क्षेत्रो की पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य और ट्रैफिक पुलिस और स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें पार्किंग क्षेत्रो के निरीक्षण के दौरान पार्किंग का संचालन कर रही कंपनी के प्रतिनिधियो को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी द्वारा वर्तमान में जो पार्किंग संचालित की जा रही है, उन पार्किंग में यह सुनिश्चित किया जाये कि पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा, बूम वेरियरर्स, हेड हेन्डल डिवाइस सहित सिविल वर्क काँटेक्ट के मुताबिक पूरे किये गये हों।
श्रीमती सिंह नें निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि आमजन अपने वाहनो को नियत पार्किंग में ही रखें, यह सुनिश्चित करने के साथ ही पार्किंग क्षेत्र के आसपास बैनर, साइनबोर्ड इत्यादि के माध्यम से नो पार्किंग क्षेत्र भी दर्शाये जायें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों फूलबाग, जयेन्द्रगंज, कम्पू, बाडा, मुरार इत्यादी क्षेत्रो का निरीक्षण कर इन क्षेत्रों में नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित शेष पार्किंग जो स्मार्ट सिटी को सौपी जानी है, को लेकर संबंधित अधिकारियो और कर्मचारियो से चर्चा कर इन पार्किगो का भी निरीक्षण किया।
