एंटीमाफिया अभियान – 2 करोड़ रूपये की जमीन से 30 मिनट में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर. शनिवार को जिला प्रशासन की एंटीमाफिया अभियान में मेला प्राधिकरण की एक हेक्टर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। मेला के कुसुमाकर रंगमंच के पास कुछ लोगों ने बाउण्डीªªवॉल तोड़कर मकान बना लिये थे। जब प्रशासन की टीम कार्यवाही के लिये पहुंची तो लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बस ने तत्काल स्थिति को संभाला। कब्जा करने वालों को वहां से खदेड़ दिया और इसके बाद 30 मिनट में जेसीबी से अतिक्रमण हटा कर मुक्त कराई गयी जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये आंकी गयी है।
क्या है पूरा मामला
एसडीएम लश्कर अनिल बनवारिया ने बताया कि कुछ दिन पहले मेला प्राधिकरण की ओर से कलेक्टर ग्वालियर को पत्र लिखकर शिकायत में बताया गया था कि मेला मैदान में कुसुमाकर रंगमंच के आगे गैस गोदाम बस्ती स्थित आसमानी माता के मंदिर के पास मेला प्राधिकरण के आधिपत्य वाली जमीन सर्वे क्रमांक 1857.1858 व 1885 है। इस जमीन पर आसपास रहने वाले 6 से 7 लोगों ने कब्जा कर कच्चे और पक्के मकान बना लिए हैं। कई सालों से यह कब्जा चला आ रहा है। धीरे.धीरे यह लोग मेला की जमीन पर कब्जा बढ़ाते चले जा रहे हैं। इन्होंने मेला प्राधिकरण की जमीन पर रातों रात कब्जा किया था। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को एंटी माफिया मुहिम के नोडल अधिकारी आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला प्रशासनए राजस्व का अमला मौके पर जा पहुंचा। मौके पर हंगामा होने की आशंका थी इसलिए पहले से ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद था। जैसे ही जिला प्रशासन की टीम कब्जा हटाने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करने का प्रयास कियाए लेकिन पुलिस फोर्स ने पहले ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद जेसीबी को मेला मैदान में चलाकर सिर्फ 30 मिनट में कब्जा हटा दिया।
मेला प्राधिकरण की इस जमीन पर मुन्ना इंदौरियाए पीयूष सोलंकीए दिनेश मौर्य व अन्य तीन लोगों ने अवैध रुप से कब्जा कर रखा था। यह काफी समय से यहां कब्जा कर बैठे थे। इनकी तैयारी जिला प्रशासन के अमले पर हमला करने की भी थीए लेकिन पुलिस बल देखकर उनके तेवर ठंडे पड़ गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अमले ने कब्जा हटाया है।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण की जगह पर इनका था कब्जा
ग्वालियर मेला प्राधिकरण की जमीन पर पीयूष सोलंकी, मुन्ना भदोरिया, दिनेश मौर्य व अन्य 3 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था कि यह काफी समय से यहां कब्जा कर बैठे थे। इनकी तैयारी जिला प्रशासन के अमले पर हमला करने की भी थी। लेकिन पुलिस बल देखकर उनके तेवर ठण्डे पड़ गये। पुलिस बल की मौजूदगी में अमले ने कब्जा हटाया है।
