साईकिल पर निकले प्रद्युम्नसिंह तोमर, खुला चेम्बर देख कर रूके वापिस लौटू ढक्कन लगा मिलना चाहिये

ग्वालियर. शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और विकास के पथ पर लाने के लिये शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने साईकिल को वार्ड परिक्रमा की है। यहां गेंडेवाली सड़क पर खुला चेम्बर देखकर वह काफी नाराज हुए हैं। साईकिल साइड में खड़ी कर नगरनिगम के अधिकारियों की क्लास ली। यहां वह बोले हैं कि लौटकर आऊंगा तब तक ढक्कन लगा मिलना चाहिये। इसके बाद वह आगे निकल गये और इस बीच ऊर्जा मंत्री बोले कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये अधिक साईकिल का उपयोग करें। इससे आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों ही अच्छे रहेंगे।

गेंडेवाली सड़क पर इस तरह खुले चेंबर को देखकर हुए मंत्री नाराज, लगाई फटकार

खुला चेंबर देखकर हुए नाराज
साइकिल पर वार्ड भ्रमण करते हुए ऊर्जा मंत्री गेंडेवाली सड़क पर पहुंचे हैं। यहां लापरवाही से चेंबल खुला पड़ा था। जिससे लोगों की जान को खतरा था। यह देखकर ऊर्जा मंत्री वहीं रूक गए। लोगों ने उन्हें बताया कि कई दिन हो गए नगर निगम के अफसरों को बताते-बताते पर यह सही नहीं हो रहा है। इस पर वह ऊर्जा मंत्री काफी नाराज हुए। मौके पर ही नगर निगम के अफसरों को बुलाकर फटकार लगाई है और जल्द इसे बनवाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *