पाकिस्तान के मुल्तान में हिन्दू परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, सभी का गला रेता

मुल्तान. पाकिस्तान में शुक्रवार को एक हिन्दू फैमिली के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिन्दू समुदाय में दहशत है। द न्यूज इंटरनेशनल ने बताया कि यह परिवार रहीमयार खान शहर से 15 किमी दूर अबू धावी कॉलोनी में रहता था। यह जगह मुल्तान शहर के पास है। सभी लोगों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी है। पुलिस ने मौके से चाकू और कुल्हाडी समेत कुछ और हथियार बरामद किये हैं।
रहीमयार खान के सामाजिक कार्यकर्त्ता बीरबलदास ने मीडिया को बताया कि मृतक परिवार के मुख्या रामचंद मेघवाल की आयु 35-36 साल की थी। वह लम्बे समय से टेलरिंग की दुकान चला रहे थे और खुशहाल जीवन जी रहे थे। यह घटना सभी के लिये बेहद चौंकाने वाली है हत्यारों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुछ माह पूर्व डॉक्टर की हत्या हुई थी
पाकिस्तान में पहले भी अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले होते रहे हैं। लगभग 6 महीने पहले कराची में एक हिंदू डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। डॉक्टर का नाम लालचंद बागरी था। वह सिंध प्रांत के तांदो अल्यहार में प्रैक्टिस करते थे। कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चाकू से उनका गला रेत दिया था। एक साल में किसी हिंदू डॉक्टर की पाकिस्तान में यह दूसरी हत्या थी। इससे पहले कराची के करीब लरकाना के गर्ल्स होस्टल में डॉक्टर नम्रता चंदानी का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि नम्रता की रेप के बाद हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *