ममता के करीबी व पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो गए है। निदेश त्रिवेदी ममता बनर्जी के बेहद करीबी नेता रहे है। त्रिवेदी कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे चुके है। इससे पहले दिनेश त्रिवेदी ने विवेकानंद का कथन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बजट सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था तबसे ही उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान दिनेश त्रिवेदी का बीजेपी में शामिल होना बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। इससे पहले मुकुल रॉय, शुभेंदु अधिकारी जैसे कई दिग्गज टीएमसी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके है।
दिनेश त्रिवेदी का बीजेपी में स्वागत करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिवेदी ने वैचारिक यात्रा में सत्ता को दरकिनार करते हुए वैचारिक लड़ाई लड़ी है। बीजेपी में ये ताकत है कि सभी विचारशील लोगों का बीजेपी में समावेश करके देश सेवा में लगा सकती है। नड्डा ने आगे कहा कि दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सीट छोड़कर वैचारिक कारणों से बीजेपी ज्वॉइन की है। दिनेश जी ने 2 महीने पहले कहा था कि मैं देश की सेवा करना चाहता हूं अब वे पश्चिम बंगाल में सेवा करेंगे और चुनाव में भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *