भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की अचानक तबीयत बिगड़ी, स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया
भोपाल. भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई इसके कारण उन्हें तुरंत स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया, उन्हें वहां कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्हें आज दोपहर 3 बजे होने वाली दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक भी शामिल होना था। इससे पहले उन्हें 19 फरवरी और दिसंबर में भी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थी।
