आगरा, झांसी, दतिया से जुआ खेलने आते हैं, प्रॉपर्टी डीलर, व्यापारी दांव लगाते 18 लोग गिरफ्तार, 16 लाख नगद, 24 मोबाइल और 3 कार जब्त

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित होटल हॉरिजन प्लाजा में अंर्तराज्यीय जुआं के फड का खुलासा हुआ है। होटल के 2 रूम से पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यहां से 16 लाख रूपये नगद, 24 मोबाइल, 3 लग्जरी कार भी मिली है। होटल में झांसी, यूपी, दतिया, मुरैना, भिण्ड और धौलपुर तक के व्यापारी व जुआरी जुआ खेलने के लिये आते हैं। पकड़े गये लोगों के नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। ऐसा पता लगा है कि उसमें शहर के भी 3 व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल है।
एसपी अमित सांघी को सूचना मिली थी शहर के बड़े होटल में सप्ताह में 3 दिन जुआ का फड लगता है। इसे लेकर एसपी से एएसपी हितिका वासल को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया था। इस पर शुक्रवार की शाम को पुलिस ने होटल होरिजन प्लान में दविश दी। दविश देखकर होटल में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने 18 जुआरियोंको ताश के पत्तों से हार जीत का दांव लगाते हुए पकड़ लिया। 2 कमरों से पुलिस को 16 लाख रूपये नगद मिले हैं। रूम में 24 मोबाइल, बाहरी खड़ी 3 लग्जरी कार, स्कूटर भी मौके से मिले हैं। पकड़े गये सभी जुआरियों को पुलिस विश्वविद्यालय थाना लेकर पहुंची हैं। यहां उनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
संभागभर से जुआ खेलने आते है जुआरी
पकड़े गये जुआरियों में कुछ पड़ोसी जिलों के व्यापारी है तो कोई प्रॉपर्टी व्यापारी । पहले तो पकड़े जाने पर यह लोग होटल में डील करने की बात करने आने की कहते रहे, लेकिन जब पुलिस ने पूछा कि डील में पत्ते कौन खेलता है, तो सभी के सिर झुक गये। इसमें शहर के भी कुछ लोग शामिल हैं।
होटल मैनेजर भी कार्यवाही होगी
पुलिस ने बताया है कि होटल मैनेजर पर भी कार्यवाही की जायेगी। क्योंकि होटल में अनैतिक गतिविधि चलते मिली हैं। होटल के बारे में पुलिस को किसी ने बताया था कि यह किसी भाजपा नेता है लेकिन टीआई विश्वविद्यालय थाना रामनरेश यादव का कहना है कि इस संबंध में उनको जानकारी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *