शिवपुरी में एडीएम रहे शेख को 10 हजार की रिश्वत लने पर 5 वर्ष की कैद

ग्वालियर. प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकिशन मालवीय की कोर्ट ने शुक्रवार को 10 हजार रूपये की रिश्वत के मामले में शिवपुरी जिले में एडीएम रहे जेडयू शेख को 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा और अर्थदण्ड किया है। 6 साल पूर्व लोकायुक्त पुलिस ने जेडयू शेख को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उनके ही चैम्बर में पकड़ा था। इसी रिश्वत मामले में कोर्ट ने बाबू ( वर्तमान में सेवानिवृत्त) रामगोपाल राठौर को भी 4 वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
पूर्व एडीएम को भेजा जेल
पूर्व एडीएम और बाबू को जेल भेज दिया गया है मालूम हो कि तत्कालीन एडीएम शेख के पास उस समय खनिज अधिकारी का प्रभार था। एक खदान की लीज के बदले में ही रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वतकांड में नाम आने की वजह ससे शेख को आईएए अवार्ड भी नहीं हो पाया था जबकि इस काण्ड के अगले माह ही होने वाली डीपीसी में इनका नाम प्रस्तावित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *