भाजपा से 70 उम्मीदवारों को सूची जारी, सीएम सर्बानंद सोनोवाल को माजुली सीट से टिकट मिला

नई दिल्ली. बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि राज्य में उसका एजीपी और यूपीपीएल के साथ गठबंधन रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद थे। चुनाव समिति ने विचार विमर्श के बाद असम के विधानसभा चुनाव के लिए कई नामों को मंजूरी दे दी। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद थे। चुनाव समिति ने विचार विमर्श के बाद असम के विधानसभा चुनाव के लिए कई नामों को मंजूरी दे दी।
माजुली सीट से सीएम सर्बानंद सोनोवाल चुनाव लड़ेंगे
अरूण सिंह ने बताया कि माजुली सीट से सीएम सर्बानंद सोनोवाल चुनाव लड़ेंगे। असम में बीजेपी के कद्दावर मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जलयूकबारी सीट से टिकट दिया गया है, दोनों उम्मीदवार पहले भी इन्हीं सीटों से जीते थे।
बरसोला से गणेश लिंबु को दिया गया टिकट
पचार खुशी से रंजीत दास को टिकट दिया गया है। बरसोला से गणेश लिंबु, सोतिया से पदमा हजारिका, खुंताई से मृणाल सैकिया, मरियानी से रमणी तांती, महामारा से जुगेन मोहन और लखीमपुर से मानव डेका को चुनाव मैदान में उतारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *