बड़े हमले की फिराक में था नक्सली 25 लाख इनामी हिडमा

रायपुर. देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच नक्सली फिर किसी बड़ी हिंसक घटना के लिये सक्रिय हो गये हैं। टॉप नक्सली कमाण्डर हिडमा और उसके सशस्त्र साथियों की छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में मूवमेंट देखी गयी है। जिसके बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों को काउंटर ऑपरेशन के लिये अलर्ट जारी कर दिया गया हैं।
बीजापुर में हिडमा की लोकेशन मिली
इंटेलीजेंस सूत्रों के अनुसार बीजापुर जिले के जंगलों में हिडमा की लोकेशन ट्रेस हुई है। उसके साथ लगभग 120 नक्सली भी जंगलों में मौजूद है। आधुनिक हथियारों से लैस यह लोग नक्सली संगठन पीएलजीए की बटालियन नम्बर 1 से जुड़े हैं। इस बटालियन का नेतृत्व हिडमा करता है। इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *