भोपाल से सीधे आकर लूट पीड़ित कपड़ा व्यापारी के घर पहुंचे विधायक प्रवीण पाठक

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक आज शाम भोपाल से ग्वालियर पहुंच कर सीधे समाधिया कॉलोनी स्थित कृष्णा एंक्लेव दिलीप कुकरेजा के घर सांत्वना देने पहुंचे। ज्ञात हो कि कल गुरुवार को कपड़ा व्यापारी दिलीप कुकरेजा के घर दिनदहाड़े लूट की घटना हो गई थी।
हर सुख दुख में आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले विधायक प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होते रहते हैं। विधायक ने श्री कुकरेजा के घर पहुंच कर उनको सांत्वना दी और लूट कांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करवाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने पुलिस एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भी इस लूट कांड के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए फोन पर बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष गण कैलाश चावला,  राजेश बाबू एवं श्री राजू होतवानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *