पांच चोरों को चोरी गये माल सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। 5 मार्च को टीआई झांसीरोड पंकज त्यागी को सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना झांसीरोड क्षेेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को मांडरे की माता के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी झांसीरोड ने मय थाना बल को बताये स्थान की घेराबंदी कर एक शातिर चोर को धरदबोचा। एएसपी हितिका वॉसल, सीएसपी रत्नेश तोमर की अगुआई पुलिस बल ने बेहतर काम किया।
गिरफ्तार चोर से पुलिस द्वारा पूछताछ करने उसने बताया कि उसने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर 1 मार्च को बसंत विहार कॉलोनी मे एक इलैक्ट्रोनिक की दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार चोर द्वारा बताये गये उसके सभी 4 साथियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल 1 एलईडी, 1 सेटपबॉक्स, 1बडा साउण्ड बार, 4 छोटे साउण्डबार, 1 ब्लूटूथ स्पीकर, 1 प्रेस, 1 लेपटॉप व अन्य छोटा बडा सामान जप्त किया। गिरफ्तार सभी चोरों मे से 4 चोर नाबालिग है ये लोग रात्रि में कबाडे बीनने का काम करने के साथ साथ रैकी करते थे तथा सुनसान जगह देखकर वहां खड़ी गाडियों के शीषे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके द्वारा थाना पड़ाव, विश्वविद्यालय व झांसीरोड़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया गया है। चोरों के पास से मिले लेपटॉप की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
ज्ञात हो कि 1 मार्च को फरियादी ने थाना झांसीरोड पर आकर सूचना दी कि कुछ अज्ञातचोर रात्रि के समय बसंतविहार स्थित मेरें ऑफिस का तालातोड़ कर वहां रखे सामान को चोरी कर ले गय है। जिस पर से थाना झांसीरोड में अज्ञातचोरों के विरूद्ध चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश की जा रही थी।
चोरों से बरामद सामान
1 एलईडी, 1 सेटटॉप बॉक्स, 1बडा साउण्डबार, 4 छोटे साउण्डबार, 1 ब्लूटूथ स्पीकर, 1 प्रेस, 1 लेपटॉप व अन्य छोटा बडा सामान तथा कुछ नगद रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *