गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस और नक्सली के बीच एनकाउंटर में सी-60 का एक कमाण्डो शहीद, मांगी एयरर्फो से मदद

नागपुर. महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा एनकाउंटर हो गया और 12 घंटे तक चला एनकाउंटर में एक सी-60 कमाण्डों के शहीद होने और कुछ के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। घायल कमाण्डोज को नागपुर शिफ्ट किया जा रहा है। एनकाउंटर की जगह पर कमाण्डोज फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिये एयरफोर्स से मदद मांगी गयी है।
दक्षिण गढ़चिरौली में पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच यह एनकाउंटर कोरपर्शी जंगल में हुआ है। यह इलाका महाराष्ट्र -छत्तीसगढ़ सीमा में आता है। सूत्रों के अनुसार, सी-60 जवानों पर यह हमला तब हुआ ज बवह कुछ गांवों में तलाशी अभियान चला रहे थे। इन गांवों में भारी संख्या में नक्सलियों के पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस बीच दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मौके पर कांकेर पुलिस के 270 जवान से अधिक पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

प्रशासनिक कामकाज भी करते हैं C-60 कमांडो
​​​​​​​इन कमांडो को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। इन्हें दिन-रात किसी भी समय कार्रवाई करने के लिए ट्रेंड किया जाता है। इनकी ट्रेनिंग हैदराबाद, NSG कैंप मनेसर, कांकेर, हजारीबाद में होती है। नक्सल विरोधी अभियान के अलावा ये जवान नक्सलियों के परिवार, नाते-रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम भी करते हैं। नक्सली इलाकों में ये प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी भी जुटाते हैं।

2019 में नक्सली हमले में 15 जवान शहीद हुए थे
इससे पहले 3 मई 2019 को घात लगाकार बैठे 100 से ज्यादा नक्सलियों ने एक ऐसा ही हमला किया था। गढ़चिरौली में हुए आईईडी ब्लास्ट में 15 QRT जवान शहीद हो गए थे। इस दुर्दांत हमले के पीछे उत्‍तरी गढ़चिरोली के सीपीआई (माओवादी) का कमांडर भास्‍कर हमले का मास्‍टर माइंड बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *