टीएमसी के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की, नदीग्राम से ही चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल चुनाव के लिये तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। टीएमसी की सूची में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा हे। टीएमसी पहली पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों को ऐलान किया है। इनमें 50 महिलायें और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल किये गये हैं। नॉर्थ बंगाल की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। यह सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिये छोड़ी गयी है। ममता ने कहा हैकि स्वयं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिवपुर से चुनाव लड़ेंगे। ममता सरकार में वित्त मंत्री रहे अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
वर्तमान 23-24 विधायकों के टिकट काटे
ममता बनर्जी से 291 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें मुस्लिम 42, महिलाओं 50, एससी 79 एसटी 17 को विधायक का चुनाव लड़ने के लिये टिकट दिये है। जबकि वर्तमान 23-24 विधायकों के टिकट काट दिये हैं। ममता ने सूची जारी करते हुए कहा कि मां-बहनों की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता हैं। ममता बनर्जी ने तय किया है कि पश्चिम बंगला की भवानीपुर सीट से चुनाव न लड़ते हुए नदीग्राम से चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *