खून से सनी रेत-अमायन इलाके में ठेकेदार के कर्मचारियों से रॉयल्टी को लेकर झगड़ा और फायरिंग में एक की मौत

ग्वालियर. चम्बल की रेत के अवैध व्यापार में एक और जान चली गयी। गुरूवार -शुक्रवार की दरमियानी रात अमायन इलाके में रेत व्यापारी और ठेकेदार आमने -सामने आ गये। रॉयल्टी के बिना बनाये गये चेकपोस्ट पर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी। फायरिंग की खबर मिलते ही अमायन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से चम्बल की रेत भरी थी।
क्या है पूरा मामला
मेहंगाव पुरानी बस्ती निवासी रॉकी गुर्जर 29, रेत का काम करता था। गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लेकर अमायन की ओर आ रहा था। रेत का ठेका पॉवर मेक कंपनी पर हैं। अमायन मेंगहेली मढ़ेपुरा रोड पर कंपनी की ओर से चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां रॉयल्टी वसूली जाती है। रॉकी के साथ उसका दोस्त समरथ सिंह पुत्र अर्जुनसिंह तोमर निवासी गोरमी रोड़ भी था।
जब रेत लेकर रॉकी और उसका दोस्त यहां गुजरे तो कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह राजपूत ग्राम मेहरा और प्रदीप गुर्जर ने रोक लिया है। यहां रॉयल्टी रसीद को लेकर रॉकी और पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जब रॉकी ने जबरिया ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने का प्रयास किया, तो कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह प्रदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें रॉकी गुर्जर को गोली लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हत्या के बाद तनाव की स्थिति बन गयी और अन्य रेत का काम करने वाले एकत्रित हो गये। अमायन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लगातार हो रहे विवाद और हमले
चम्बल की रेत लगातार खूनी होती जा रही है और पिछले कुछ माह से लगातार गोलीबारी और हत्यायें हो चुकी है। इस अमायन पोस्ट पर पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *