महाराष्ट्र से नेपाल जा रहे परिवार की कार दुर्घटना में 4 की मौत 7 घायल

ग्वालियर. महाराष्ट्रª से नेपाल जा रहा एक परिवार भिण्ड के मेहगांव में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गये हैं। तेज स्पीड से आ रही कार सामने आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्ककर मार दी। सड़क दुर्घटना में ईको ओमनी कार कागज की तरह पिचक गयी। कार में सवार 4 लोग जिसमें 3 पुरूष, 1 महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 7 लोग घायल है। मृतक में पति, पत्नी और बेटा शामिल है। घटना शुक्रवार की सुबह 5 बजे एनएच-92 पर ज्ञानेन्द्र का पुरा की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों के शवों को बाहर निकाल और सभी घायलों को जेएएच के रैफर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
यह परिवार नेपाल के सेतुरी निवासी शेर बहादुर हुड्डा, विनोद व अन्य सभी महाराष्ट्र के उल्लासनगर में वॉचमैन का काम करते हैं। हर वर्ष वह मार्च माह में शिवरात्रि से पहले पूजा करने के लिये अपने घर जाते हैं। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के उल्लासनगर से शेर बहादुर अपने परिवार व मित्रों समेत कुल 11 लोगों के साथ ईको ओमनी कार नम्बर एमएच02 बीटी 8385 में सवार होकर गुरूवार की सुबह निकले थे। शुक्रवार की सुबह जब यह लोग एनएच-92 (नेशनल हाइवे) पर भिण्ड के मेहगांव में ज्ञानेन्द्र का पुरा के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे एक तेज स्पीड भारी वाहन ने उनकी कार में सामने से तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नेपाली परिवार की कार किसी कागज की गाड़ी की तरह पिचक गयी। कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लेकिन 3 पुरूष सहित 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। कार में सवार 7 लोग घायल थे। इस पर पुलिस ने तत्काल घायलोंको ग्वालियर के जेएएच के लिये रैफर कर दिया है। जहां उनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चार की मौत सात घायल
कार में सवार 11 लोग थे टक्कर मारने वाला वाहन कौनसा है यह पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग मौके से भाग गया। लेकिन जिस तरह से लोगों की मौत और गाड़ी की हालत है उसे पुलिस को शक है कि टक्कर मारने वाला कोई ट्रक रहा होगा। हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है।
इनकी हुई है मौत
45 वर्षीय मान बहादुर पुत्र जीतबहादुर सिंह
48 वर्षीय काला रावल पुत्र तल्ला रावल
44 वर्षीय सूजा पत्नी काला रावल
23 वर्षीय टोपेन्द्र रावत पुत्र काला रावल
हादसे में यह घायल हुए हैं।
31 वर्षीय उदय कुमार हुड्‌डा
28 वर्षीय कृष्णा हुड्‌डा पुत्र परशुराम
22 वर्षीय सीता पुत्री परशुराम
30 वर्षीय विनोद कुमार
42 वर्षीय शेरबहादुर हुड्‌डा
21 वर्षीय प्रकाश कुमार
28 वर्षीय किशन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *