सुचेता सिंह को भूगोल में पीएचडी अवार्ड
ग्वालियर. अम्बाह स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के भूगोल शोधकेन्द्र की शोधार्थी श्रीमती सुचेता सिंह को भूगोल विषय में मुरैना जिले में पर्यटन विकास की संभावनायें एवं समस्यायें शीषर्क पर जीवाजी विश्वविद्यालय ने पीएचडी उपाधि प्रदान की है।
शोधार्थी सुचेता सिंह ने अपना शोध कार्य भगवत सहाय महाविद्यालय के भूगोल के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अतिन्द्रसिंह तोमर के निर्देशन में पूर्ण की है। ज्ञात हो श्रीमति सुचेता सिंह अंबाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवराज सिंह तोमर की सुपुत्री है। सुचेता सिंह की पीएचडी की उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने शुभमकानायें दी।
