ट्रेफिक वार्डनों द्वारा आज ग्वालियर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन
ग्वालियर। । यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित सांघी व एएसपी शहर मध्य/यातायात पंकज पाण्डेय के मार्गदर्शन में चलाई जारही ‘‘ट्रेफिक वार्डन’’ योजना के तहत प्रशिक्षित किये गये ट्रेफिक वार्डनों द्वारा आज ग्वालियर के प्रमुख चौराहों जिसमें पड़ाव चौराहा, इंदरगंज चौराहा, गिर्राज चौराहा, दाल बाजार, राजीव प्लाजा, हनुमान चौराहा, नया बाजार चौराहा, माधवगंज चौराहा, पाटनकर चौराहा, फूलबाग चौराहा, बहोड़ापुर तिराहा, शान.ओ.शौकत, जयस्तंभ चौराहा, गुरूद्वारा, कोणार्क, ऊंट पुल, काजल टॉकीज, छप्पर वाला पुल, गोले का मंदिर, गोविंद पुरी तिराहे पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी की गई।
ड्यिूटी के दौरान उनके द्वारा उक्त चौराहों पर यातायात व्यवस्थित कराने में यातायात पुलिस का सहयोग किया गया तथा आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। एएसपी यातायात द्वारा भी ट्रेफिक वार्डनों के साथ मिलकर फूलबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्थित कराने के साथ.साथ राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में समझाईश दी।
इस अवसर पर यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक यातायात आरएन त्रिपाठी, नरेशबाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया यातायात निरीक्षक बैजनाथ प्रजापतिए सूबेदार हिमांशु तिवारी, स्मृति दोहरे व यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारिगण के साथ एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कट्ठल भी उपस्थित रहे।
