बॉलीवुड में 370 करोड़ की इनकम टैक्स की चोरी अभिनेत्री तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के ठिकानों से हुआ खुलासा
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप 2 फिल्म प्रॉडक्शन हाउस और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों के खिलाफ 2 दिन से मुंबई और पूणे में चल रहे इनकम टैक्स के छापों के मामले में नया खुलासा हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी सीबीडीटी ने गुरूवार को बताया कि कुल 370 करोड़ रूपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यह टैक्स चोरी शेयर ट्रांजैक्शंस का अण्डर वैल्यूएशन कर और फर्जी खर्चे दिखाकर हुई हैं। तापसी के खिलाफ नगद में 5 करोड़ लेने के सबूत मिले हैं।
इनकम टैक्स के छापों में 4 बड़े खुलासे
ब्ठक्ज् के मुताबिकए यह पता चला है कि एक लीडिंग प्रोडक्शन हाउस ने अपनी एक्चुअल बॉक्स ऑफिस इनकम के मुकाबले कमाई को कम दिखाया। ये गड़बड़ी करीब 300 करोड़ की है। प्रोडक्शन हाउस इसका हिसाब नहीं दे पाया।
एक प्रोडक्शन हाउस ने शेयर ट्रांजैक्शंस में शेयरों का अंडर वैल्यूएशन किया। लेनदेन में भी गड़बड़ी की। ये पूरा मामला 350 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का है। इसकी आगे जांच की जा रही है।
एक एक्ट्रेस के ठिकानों पर छापों के दौरान 5 करोड़ के कैश लेनदेन की रसीदें मिलीं। इसकी जांच की जा रही है।
लीडिंग प्रोड्यूसर.डायरेक्टर के ठिकानों पर छापे के दौरान फर्जी खर्च के सबूत मिले। इस दौरान 20 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस के खिलाफ भी इसी तरह के सबूत मिले हैंए जिसकी जांच की जा रही है।
मुंबई और पूणे में बुधवार की सुबह से छापे शुरू हुए थे
बुधवार की सुबह 8 बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पूणे और मुंबई के लोखण्डवाला, अंधेरी, बांद्रा में छापामार कार्यवाही शुरू हुई थी जिसमें कि 28 से 30 ठिकानों पर छापामार कार्यवाही शुरू की गयी थी।
