ट्रेनों में जल्द मिलना शुरू होगी ‘‘कंटेंट ऑन डिमांड सर्विस’’ आईआरसीटीसी ने की तैयारी

नई दिल्ली. ट्रेन का सफर और भी मजेदार बनाने के लिये रेल मंत्रालय ने मोस्ट अवेटेड कंटेंट ऑन डिमांड (सीओडी) सर्विस इस माह से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत रेलवे ने विभिन्न भाषाओं में फिल्में, न्यूज, म्यूजिक वीडियो आदि अपलोड की है, जिसका सफर के दौरान यात्रीगण लुत्फ उठा सकेंगे।
बफर-फ्री स्ट्रीमिंग का उठा सकेंगे मजा
रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा है कि बफर-फ्री सर्विस को ध्यान में रखते हुए मीडिया सर्वर को ट्रेन कोच के भीतर लगाया जायेगा। इससे कंटेंट समय-समय पर अपडेट होता रहेगा और यात्री बफर-फ्री स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इस सर्विस को 5,723 लोकल ट्रेन समेत 8, 731 ट्रेनों और वाई-फाई से लैस 5,952 से ज्यादा स्टेशनों पर शुरू किया जायेगा।
60 करोड रूपये का अनुमान
पुनीत चावला ने बताया कि पश्चिमी रेलवे में एक राजधानी ़ ट्रेन और एक एसी लोकल ट्रेन में पायलट प्रोजेक्ट का काम पूरा होने वाला है। उसकी टेस्टिंग की जा रही है जो लास्ट फेज में है। इसमें रेलवे और रेलटेल का रेवेन्यू शेयर 50-50 का होगा। पीएसयू को इस प्रोजेक्ट से कम से कम 60 करोड़ रूपये के वार्षिक रेवेन्यू का अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *