दिनदहाडे लूट-महिला और लूटेरे के बीच हुई 1 मिनट तक छीना झप्पटी और टेप से मुंह बंद किया, लूट ले गया 4 लाख का माल

ग्वालियर. लश्कर के नजदीक स्थित समाधिया कॉलोनी के कृष्णा इंक्लेब में दिन दहाडे व्यापारी दिलीप कुकरेजा के घर 3 लाख 50 हजार की लूट की खबर है। एक बदमाश ने दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यह घटना गुरूवार की शाम 3.30 बजे की बताई जा रही है। दिलीप कुकरेजा का होजरी का व्यापार बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित समाधिया कॉलोनी कृष्णा इन्क्लेब निवासी दिलीप कुकरेजा होजरी व्यवसायी हैं। उनकी महाराज बाड़ा पर दुकान है। घर में पत्नी 48 वर्षीय वंदना, बेटा उमेश हैं। गुरुवार सुबह ही दिलीप और उनका बेटा उमेश दुकान के लिए निकल गए थे। घर पर पत्नी वंदना और नौकरानी सुनीता अकेली थीं। शाम करीब 4 बजे के लगभग एक युवक डिलीवरी बॉय बनकर घर में दाखिल हो गया। उसने वंदना पर पिस्टल तान दी। तभी वंदना ने पिस्टल छीनने का प्रयास किया तो पिस्टल गिरकर टूट गई। पर तभी आरोपी ने चाकू निकालकर वंदना के गले पर अड़ा दिया। इसके बाद उसने व्यापारी की पत्नी के मुंह पर टेप लगा दिया। सलवार सूट की चुनरी से हाथ पैर बांध दिए। इसी समय घर में काम कर रही सुनीता कमरे में आ गई। बदमाश ने उसके भी गले पर चाकू लगाकर बंधक बना लिया। अलमारी की चाबी ली। अलमारी से करीब 3.5 लाख रुपए कैश, दो अंगूठी व अन्य जेवरात सहित 4 लाख रुपए का माल लेकर भाग गया। बदमाश के भागने के बाद नौकरानी ने पहले खुद को मुक्त किया फिर वंदना को आजाद कराया और व्यापारी को पूरे मामले की सूचना दी। व्यापारी दिलीप कुकरेजा घर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
जनकगंज टीआई संजीव नयन शर्मा ने बताया एक युवक कोरियर के नाम से आया और घर में घुस गया घर में अकेली महिला को देखकर उसने एक हाथ में कट्टा और दूसरे हाथ चाकू लिये हुए था। घर की महिला यह नजारा देख कर घबरा गयी इसी बीच घर में काम करने वाली महिला आ गयी बदमाश से इस बीच लगभग 1 मिनट तक छीना झप्पटी हुई है। लूट की खबर मिलते ही घटनास्थल पुलिस बल पहुंच गया । पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कोरियर वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है। दिलीप कुकरेजा की पत्नी ने थाने पहुंच कर लूट की एफआईआर दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *