विद्युत कम्पनियों के आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवाकाल को अनुभव मानते हुए आयु सीमा में छूट प्रदान करें .मप्र विद्युत कर्मचारी संघ
ग्वालियर. मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इण्टक के संज्ञान में आया है कि विद्युत कम्पनियों द्वारा सेवाप्रदाता कम्पनियों का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। जिसके कारण 1अप्रैल से नवीन सेवाप्रदाता कम्पनियों द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी जिनकी अधिकतम उम्र 45 वर्ष रखी गई है।
अतरू संगठन माननीय ऊर्जा मप्र शासन से मांग करता है कि आउटसोर्स में कार्यरत कर्मचारियों के सेवाकाल को अनुभव मानते हुए आयु सीमा में छूट प्रदान किया जाए एवं सेवाप्रदाता कम्पनी को अनुभवी कर्मचारियों को पुनरूसेवा में रखने हेतु आदेशित करने का कष्ट करें।
