नक्सलाईट ने किया आईईडी धमाका में 4 जवान शहीद और 2 घायल
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरूवार की दोपहर हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक हेड कान्स्टेबल शहीद हो गये। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गये। वह अपने साथियों के साथ इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल की सुरक्षा के लिये तैनात थे। विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर रवाना हो गयी है। घटना गीदम थाना क्षेत्र के पाहुरनार की है।
जानकारी के अनुसार, पाहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुल बनाया जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिये सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) 22वीं बटालियन के जवानों को कैम्प लगाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जवान दोपहर लगभग 12.30 बजे खाना खाने के लिये पेड़ के नीचे बैठे थे। इनमें हेड कांस्टेबल लक्ष्मीेकांत द्विवेदी भी थे। अभी उन्होंने खाना शुरू ही किया था कि आईईडी विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर जवान लक्ष्मीकांत मौके पर ही शहीद हो गये।
प्रेशर आईईडी से धमाका किया गया अभी भी सर्चिंग जारी
इसकी खबर अधिकारियों को दी गयी है। इसके बाद दंतेवाड़ा से फोर्स को रवाना किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रेशर आईईडी के चलते धमाका किया गया हे। नक्सलियों ने वहां पहले से ही विस्फोटक लगा रखा था फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है और इलाके में सर्चिंग जारी हैं।
