देश के बेस्ट शहरों की लिस्ट जारी, इंदौर फिर नंबर-1

इंदौर. देश में लगातार 4 बार से स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर का नगर निगम का काम की जमकर सराहना हो रही है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नंबन-1 हो गया है इसके साथ ही सरल जीवन सूचकांक में भी इंदौर देश के टॉप-10 रहने लायक शहरों में शामिल हुआ है।
मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इस सूची की घोषणा से पहले इंदौर की जमकर सराहना की और यहां सूखे नाले में हुए क्रिकेट, दंगल और शादी समारोह के बारे में लोगों को बताया। इसी कार्यक्रम में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभ पाल, संभाग के आयुक्त डॉ. पवन शर्मा समेत कई अफसर एसआईसीटीएसल ऑफिस परिसर के स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर में मौजूद रहकर इस कार्यक्रम में लाइव जुड़े थे। सांसद शंकर लालवानी ने इस मौके पर कहा कि इंदौर 4 वर्षों से स्वच्छता में नंबर एक पर है इसके पीछे जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *