मप्र में अप्रैल से नहीं लगेंगी पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं

भोपाल. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के कारण पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं अप्रैल से नहीं लगाई जाएंगी। छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं खोलने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। यह बात स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने चर्चा के दौरान कही। आगे कहा कि प्रदेश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे है और भोपाल व इंदौर में अधिक केस सामने आ रहे है। इसे देखते हुए हर सप्ताह समीक्षा कर रहे है उसी के आधार पर माध्यमिक कक्षाओं को खोलने का निर्णय लिया जाएगा लेकिन प्रायमरी की कक्षाओं को अभी नहीं खोला जाएगा।
मंत्री ने कहा कि अभी मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित कराना पहली प्राथमिकता है। स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन ही होगी उन्होंने आगे कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है हालांकि निजी स्कूलों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से परीक्षा कराने की छूट दी है। वे अपनी सुविधा और गाइडलाइन का पालन करते हुए निर्णय ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *