वह लोग सावधान हो जाएं, जो देश की संस्कृति पर कुठाराघाट करते है-शिवराजसिंह चौहान
तिरूचेंदुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तमिलनाडु के दौरे है। वे दोपहर 12 बजे तिरूचेंदुर पहुंच गए है। यहां पहुंच कर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मैरा सौभाग्य है कि में वैल यात्रा में शामिल हो रहा हूं। तमिलनाडु की संस्कृति, हमारी पंरपरा है। भगवान मुरूगन तमिलनाडु के रक्षक है और पूरे देश में उन्हें पूजा जाता हैं। उनका अपमान हमारे जीवन के मूल्यों का अपमान है।
शिवराज ने कहा कि वे लोग सावधान हो जाए जो हमारी संस्कृति और मूल्यों पर कुठाराघाट करते है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एम मुरूगन ने मुख्यमंत्री को वैल ( भगवान मुरूगन का शस्त्र) भेट किया। मुख्यमंत्री तूतीकोरिन में भाजपा की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होगें। इसके बाद तूतीकोरिन में ही भगवान मुरूगन का दर्शन करेगें। मुख्यमंत्री शिवराज शाम 7 बजे भोपाल लौटेंगे। 21 नंवबर में वेल यात्रा में अमित शाह भी चेन्नई में इस यात्रा में शामिल हुए थे।
तामिलनाडु में भाजपा कि वेल यात्रा एक माह से चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव और तामिलनाडु में राजनीतिक दृष्टिकोण से वेल यात्रा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। यह यात्रा तमिलनाडु में भगवान मुरूगन ( कर्तिकेय) के 6 प्रमुख मंदिरों से निकाली गई हैं। भाजपा का आरोप है कि तामिनाडु में विपक्ष के कुछ संगठनों के दृारा भगवान मुरूगन का अपमान किया है। यही वजह है कि तमिल गर्व, तमिल भगवान मुरूगन, तमिल भावनाओं के सम्मान, तमिल संस्कृति को बढाने के लिए वेल यात्रा निकाली जा रही है।
