भारत बंद का कितना असर, भोपाल सहित मप्र की 255 मंडियां खुली रहेगी
भोपाल. देशभर में चल रहे कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन का मध्यप्रदेश में ज्यादा असर नही है, लेकिन अब यहां भी इसके संशोधन की मांग उठने लगी है। भारत बंद के आव्हन के दिन भोपाल सहित प्रदेश की सभी 255 मंडियां संचालित होती रहेगी और बाजार भी बंद किए जाएगें इसी वजह इसका भोपाल समेत प्रदेश में ज्यादा असर अब तक नहीं दिख रहा है।
बंद करने को लेकर अभी तक चर्चा नहीं हुई -कैट
किसी भी व्यापारी संगठन में बंद का समर्थन नहीं किया है। संगठनों का कहना है कि बंद करने को लेकर अभी तक चर्चा ही नहीं हुई है। और न किसी ने संपर्क किया है। इधर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का भी कहना है। कि इसका असर शहरों में नहीं बल्कि गांव में देखा जाएगा। अब तक बंद जैसी कोई बात नहीं कि गई है।
भोपाल के गल्ला मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने बताया कि मंडी बंद नहीं रहेगी, लेकिन हम किसानों की मांगो का समर्थन करते हैं। मंडी एक्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मंडी बंद करने के लिए कम से कम 72 घंटे पहले सूचना देनी होती है, ताकि यहां आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसलिए भोपाल समेत मध्यप्रदेश की 255 मंडियां में नियमित काम चलेगा, लेकिन वाणिज्यिक कार्य नहीं होगे। इसका असर किसानों और आम लोगों पर नहीं पडेगा। मंडी इसोसिएशन पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है। हम भी बिल में संशोधन चाहते है। जैसे टेक्स एक समान होना चाहिए। अगर बाहर टैक्स फ्री है, तो मंडी में भी टैक्स फ्री होना चाहिए। अगर मंडी में टैक्स है तो बाहर भी टैक्स लगाया जाना चाहिए। इस तरह कुछ मांगों के समर्थन में हम है, लेकिन काम चलता रहेगा। मध्य प्रदेश में इसका ज्यादा असर नहीं होगा।
