एंटी माफिया अभियान के तहत प्रत्येक सब डिवीजन में बदमाशों की निकलवाई जा रही सूची, आज एक बदमाश पर होगी कार्रवाई
ग्वालियर. ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई के बाद प्रशासन और पुलिस के निशाने पर अभी और बदमाश भी है, फिलहाल करीब 8 से 10 नाम प्रशासन के पास है और पुलिस से लिस्ट भी मांगी जा रही है। यह ऐसे नाम है जिनका अपराध में अच्छा खासा रिकॉर्ड है और इसी की बदौलत वे जमीन, मकान, दुकान से लेकर काफी शोहरत जोड़ चुके है।
सेमवार को उपनगर ग्वालियर में ही एक बदमाश पर कार्रवाई हो सकती है जिसके लिए प्रशासन ने पुलिस को अलर्ट भी कर दिया है।
10 नाम है जिनपर कार्रवाई के लिए तैयारी
जिले में एंटी माफिया अभियान के तहत भू-माफिया के साथ दूसरे क्षेत्रों में सक्रिय माफिया पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक अपराध करके संपत्ति जुटाने वाले माफिया टारगेट पर नहीं आए थे। रविवार को प्रशासन ने हजीरा क्षेत्र में लाइन नंबर एक में योगी जनवार के अवैध अतिक्रमण को जेसी मिल्स की जमीन से हटाया। इस मामले में और भी जानकारी निकाली जा रही है। प्रशासन और पुलिस के पास संयुक्त तौर पर अभी करीब 10 नाम है जिनपर कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है। सोमवार को भी प्रशासन ने कार्रवाई करने का दावा किया है।
जिले में सभी एसडीएम को यह निर्देश दिए गए है कि हाईवे किनारे से लेकर सीमा क्षेत्रों में खासकर अवैध कॉलोनी बसाने वालों को चिन्हित किया जाए। यह लोग जानकारी न रखने वाले लोगों को नोटरी के आधार पर प्लॉट काट-काट कर बेच देते है और बाद में जब कार्रवाई होती है तो बेचने वाले गायब हो जाते हैं।
