ग्वालियर में कोरोना के बावजूद तानसेन समारोह को मंजूरी

ग्वालियर. ग्वालियर में होने वाले तानसेन समारोह पर इस बार कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा था जिसे देखते हुए प्रशासन समारोह को न कराने पर भी विचार कर रहा था लेकिन इन सब के बावजूद विश्व प्रसिद्ध तानसेन समारोह को हरी झंडी मिल गई है। मप्र सरकार से निर्देश मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है।
तानसेन समारोह को 2 दिन का किया जा सकता है
जानकारी के अनुसार हर साल 5 दिन के होने वाले तानसेन समारोह को 2 दिन का किया जा सकता है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि समारोह की तारीखों के ऐलान के साथ ही कर दी जाएगी। समारोह के आखरी दिन तानसेन की जन्मस्थली (बेहट) में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए आवेदन भी मांगे गए है।
विदेशी कलाकार सम्मिलित नहीं होंगे
तानसेन समारोह में हर साल देश-विदेश के कलाकार हिस्सा लेते आए है लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए विदेशी कलाकार सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। पूरा समारोह देशी कलाकारों के साथ आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी तरह की कोविड गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *