रिटायर्ड सुरेशसिंह सिकरबार गोली लगने से हुए घायल, खतरे से बाहर, अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर/शिवपुरी. अपने घर के बाहर बैठे अलाव सेंक रहे सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेशसिंह सिकरबार को कार से उतरे युवक ने पैर छूकर नमस्कार किया और कट्टा निकालकर गोली मार दी। गनीमत रही कि वह पीछे हटे और निशाना चूक गया। छर्रे उनके चेहरे के बांई ओर कान पर लगे। यह घटना शनिवार की शाम 7.30 बजे शिवपुरी के महल रोड़ की है। घटना के बाद युवक कट्टा लहराते हुए भाग गया। घायल रिटायर्ड डीएसपी को परिजनों ने सिद्धिविनायक अस्पताल में पहुंचाया।
क्या है पूरा मामला
शाम को 7.30 बजे सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेशसिंह सिकरबार महल रोड़ स्थित अपने घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठकर अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। इसी बीच सौरभसिंह चौहान नाम युवक कार से आया और गाड़ी उतरकर वह सुरेश के नजदीक पहुंचा। मास्क पहले होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। सुरेश सिकरबार को लगा कि उनका ही पहचान वाला है इस वजह से वह नजदीक पहुंच गया। युवक ने उनके पैर छुए फिर कट्टा निकालकर कनपटी पर अड़ा दिया। कट्टा देखते ही सुरेश संभल पाते तब तक युवक ने फायर कर दिया और गाली पास से निकल गयी और छर्रे सुरेश सिकरवार के गाल और माथे पर जा लगे। इसके बाद हमलावर छुन्नासिंह चौहान का पुत्र सौरभ बताया गया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह बदले का हमला है कि सुरेशसिंह सिकरबार आईपीएस चौहान के पिता को आज ही गिरफ्तार करवा दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शिवकॉलोनी मेंएक जमीन को लेकर सुरेशसिंह सिकरबार को छुन्नासिंह चौहान के बीच झगड़ा हो गया है। इसी के चलते छुन्नासिंह चौहान के खिलाफ आईपीएसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जमीन का विवाद बताया जा रहा है
शिवकॉलोनी के सामने जमीन पर कुछ लोगों द्वारा प्लॉट काटे जा रहे है और ऐसा बताया जाता है कि प्लॉट काटने वाले लोग रिटायर्ड डीएसपी के नजदीकी है। सुबह सौरभ के पिता छुन्ना सिंह चौहान का इसी जमीन को लेकर सुरेशसिंह सिकरबार से विवाद हो गया था। जिसमें छुन्ना को पुलिस पकड़कर ले गयी और जेल भेज दिया। इसी बात से सौरभ नाराज था।