सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिये एक बार फिर शहर की पहचान बनेगा टाउन हाल
ग्वालियर- स्मार्ट सिटी के तहत शहर के हद्धय स्थल महाराज बाडा और उसके आसपास के क्षेत्र में कई विकास कार्य किये जा रहे है, इन्ही में से एक ऐतिहासिक ईमारत टाउन हाँल है। यह ईमारत अतीत में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिये शहर की पहचान के रुप में जानी जाती थी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा लगभग 70 लाख रुपये की लागत से इसको संवारने का कार्य पूर्ण हो चुका है औऱ अब इसके संचालन को लेकर ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निविदाये आमत्रित की गई है। ताकि जल्द से जल्द यह विरासत शहरवासियो के लिये आकर्षण का केन्द्र बिंदू बन सकेगी।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि भारत सरकार के मह्त्वाकांक्षी मिशन स्मार्ट सिटी के तहत शहर के महाराज बाडा स्थित टाउन हाँल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है औऱ इस इमारत में इसकी भव्यता को ध्यान में ऱखते हुये इसके संचालन औऱ रखरखाव के उद्देश्य को लेकर अब निविदाये आमंत्रित की गई है, ताकि इसे जल्द से जल्द आम जनता को समर्पित किया जा सके। निविदा में उल्लेखित शर्तो के अनुसार चयनित एजेंसी को 7 वर्ष के लिये अनुबंध किया जायेगा जिसे 3 वर्ष तक बढाया जा सकता है। चयनित एजेंसी द्वारा स्मार्ट सिटी को प्रतिमाह न्यूनतम 1 लाख रुपये रेवेन्यू के रुप में देगी। एजेंसी को एक साल में टाउन हाँल में कम से कम 24 कार्यक्रम आयोजित करने होगे, जो विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ विभिन्न कला जैसे गायन, वादन, नृत्य, कवि सम्मेलन, मुशायरा, टेलेंट शो, मेजिक शो, एक्जिविशन इत्यादि हो सकते है। इसके साथ ही एजेंसी को टाउन हाँल के प्रथम तल पर आँपन कैफेटेरिया का भी संचालन करने का प्रवाधान किया गया है। जहाँ आने वाले दर्शक महाराज बाडे के विहंगम दृष्य का भी आनंद ले सकेगे। टाउन हाँल का संचालन प्रात: 5.30 बजे से लेकर रात्री 11 बजे तक किया जा सकेगा। श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि चयनित एजेंसी को अनुबंध होने के बाद 6 माह के अंदर इसकी संचालन की शुरुआत करनी होगी वही एजेंसी को नियमित अंतराल में कार्यक्रमो का विधिवत रुपरेखा भी बनानी होगी तथा टाउन हाँल मे आय़ोजित कार्यक्रमो में स्थानीय कलाकारो औऱ कलाओ के प्रचार प्रसार को लेकर भी प्राथमिकता तय करनी होगी। वही एजेसी को टाउन हाँल के संचालन एवं प्रबंधन सहीत स्वच्छता संबंधी अन्य गतिविधियो के लिये पर्याप्त कर्मचारियो को भर्ती करने की जिम्मेदारी का निर्वाहन करना होगा। श्रीमती सिंह नें बताया कि टाउन हाँल के पुर्नउद्धार के बाद इसके संचालन के प्रारम्भ होनें पर शहरवासियो को यह ऐतिहासिक विरासत सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन के रुप में मिल सकेगी।
