एमएसपी व मंडी पर लिखित आश्वासन देने को तैयार पर कृषि कानून रद्द नहीं करेगी सरकार

नई दिल्ली. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और सरकार के बीच 5वें दौर की वार्ता हुई। बैठक विज्ञान भवन में दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई और बैठक में 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि और सरकार के मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। वहीं जानकारी मिली है कि सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करेगी। एमएसपी और मंडी पर लिखित आश्वासन देने को तैयार है।
सरकार किसानों को लिखित में आश्वासन देने के लिए तैयार
विज्ञान भवन में 5वें दौर की बातचीन के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से पिछले बैठक के दौरान हुई चर्चा पर बिंदुवार लिखित उत्तर मांगा है। किसानों की इस बात पर सरकार ने सहमित दी है। किसान आंदोलन की सबसे बड़ी मांग, न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी पर केंद्र सरकार किसानों को लिखित में आश्वासन देने के लिए तैयार है। बैठक के दौरान विज्ञान भवन में लंगर सेवा का वाहन पहुंच चुका है। किसान नेता लंबर का खाना ही खाएंगे।
पहले पीएम मोदी के आवास पर बड़ी बैठक हुई
किसान संगठनों से मीटिंग के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी आज एक बड़ी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि किसानों से बातचीत से पहले समाधान की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आवास पर 2 घंटे तक बैठक चली इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर हुई मीटिंग में जाने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज किसानों के साथ मीटिंग होनी है। मुझे उम्मीद है किसान सकारात्मक रूप से सोचेंगे और आंदोलन को खत्म कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *