जेएएच अस्पताल की जांच रिपोर्ट – चीन की जानलेवा मशीन, ऑक्सीजन देते वक्त धमाका हो रहा

ग्वालियर. चीनी सामान और वस्तुओं के बहिष्कार की बात भारत के शहर-शहर और गांव-गांव में हो रही है, उसी चीन का सामान हमारे प्रदेश के अस्पतालों तक में अपनी पैठ जमा चुका है। कोरोना महामारी के बीच लोगों को सांसे देने में चीन की ऑक्सीजन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इन मशीनों का इस्तेमाल मरीजों की जान पर ही भारी पड़ रहा है।
मशीन भरोसेमंद नहीं, कभी भी आग पकड़ लेती है
जानकारी के अनुसार चीन की हाई फ्लो नोजल कैनुला मशीन भरोसेमंद नहीं है, ये कभी भी आग पकड़ लेती है और इसमें धमाका हो जाता है जिसका उदाहरण ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट में सामने आया है। बीते शनिवार को सुपर स्पेशलिटी के आईसीयू में आग लगी थी जिसमें दो मरीजों की मौत हो गई थी दो मरीज झुलस गए थे। इससे पहले शिवपुरी, इंदौर और उज्जैन में भी इस मशीन से हादसे हो चुके है। खुद मशीन की कंपनी ने भी अक्टूबर महीने में एक नोटिफिकेशन जारी कर सरकार को इन मशीनों के बदलने के लिए चेताया था लेकिन सरकार चुनावी तैयारियों में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *