लव जिहाद का शिकर हुई युवती मदद मांगने गृहमंत्री नरोत्तम के आवास पहुंची, तुरंत जांच के आदेश दिए
भोपाल. शिवराज सरकार लव जिहाद के खिलाफ विधेयक लाने वाली है लेकिन उसके पहले ही भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर मदद मांगने एक युवती पहुंची। पीडि़त का आरोप हे कि काफी दिनों तक उसका पति उमेश नाम से उसके साथ रहा लेकिन बाद में असली चेहरा सामने आया। युवती ने कहा कि अब पति उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। गृहमंत्री ने भोपाल डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है और पीडि़त को मदद का भरोसा दिया है।
पति का नाम उमेश नहीं बल्कि सलमान है
युवती ने बताया कि गेंहूखेड़ा इलाके में रहने वाले युवक से उसकी करीब साल भर पहले मुलाकात हुई थी उस वक्त युवक ने अपना नाम उमेश बताया। पीडि़त युवती से मन्दिर में शादी कर ली। युवती का शादी के बाद एक बच्चा भी है। युवती का कहना है कि बाद में पता चला कि उसके पति का नाम उमेश नहीं बल्कि सलमान है।
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया
युवती का आरोप है कि धर्म परिवर्तन ना करने पर उसे घर में प्रताडि़त किया जा रहा है। पीडि़त युवती की मानें तो आरोपी पति ने उसके बच्चे को भी मारने की कोशिश की। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
