सैक्स रैकेट-रशियन लड़कियों को इवेंट के बहाने बुलाकर देह व्यापार और रेव पार्टियां कराते थे
इन्दौर. बंगलादेशी लड़कियों को अवैध तरीके से लाने, नशा देकर उनसे देह व्यापार कराने वाला कुख्यात बदमाश सागर जैन उर्फ सैन्डो 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। ऐसा पता चला है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से पूरे जाल को फैला रखा था। इनके नम्बर शहर में टैक्सी वालों से लेकर कई होटल वालों तक के पास थे।
नई दिल्ली से लड़कियों के फोटो आते ही उसे सोशल मीडिया पर डाला जाता था और बुलावा आते ही संबंधित लड़की को वहां भेज दिया जाता था। पुलिस जब इसे दिल्ली में पकड़ने के लिये गर्लफ्रेंड के घर पहुंची तो इसने पुलिस पर हमला भी किया था। पुलिस ने जब इसकी मां को इसके पकड़े जाने की खबर दी तो वह उसे छोड़ने के लिये वह 10 लाख रूपये का लालच देने लगी थी।
डीआईजी एचएनमिश्र के मुताबिक बंगलादेशी लड़कियों से देह व्यापार के मामले में 2 आरोपी पकड़े गये थे। उन्होंने सागर जैन और इसके भाई धर्मेन्द्र जैन का नाम भी स्वीकार किया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिये दिल्ली में गर्लफ्रेंड के यहां छिपा हुआ था। यह नये नम्बरों से वॉट्सएप् कॉलिंग करता था। इसने इन्दौर के उन पैडलर्स की खबर दी है जो उससे एमडी ड्रग्स व एलएसडी जैसे नशीले ड्रग्स खरीदकर बेचते थे। इसके अलावा मुंबई व दिल्ली के उन एजेंट्स की भी लिंक दी जो बंगलादेशी से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापारा कराते हैं।
