भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज टीचर को दिया

भोपाल. मध्य प्रदेश में पहली कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज की ट्रायल आज पीपुल्स अस्पताल भोपाल में शुरू हो गई है। भोपाल के पटेल नगर में रहने वाले एक टीचर को पहली वैक्सीन दोपहर पौने तीन बजे लगाई गई, जिन्हें वैक्सीन लगी है उन्होंने बताया कि मेरे इस कदम से लाखों लोगों का भला होगा इसलिए मैं टीका लगवाने आया हूं।
पहले वॉलेंटियर शिक्षक का (आरटीपीसीआर) टेस्ट किया
वैक्सीन लगने से पहले वॉलेंटियर शिक्षक का (आरटीपीसीआर) टेस्ट किया गया उसके बाद डोज दिया गया फिर नर्स ने पूछा कोई तकलीफ तो नहीं। डोज लगवाने वाने ने कहा कि कोई परेशानी नहीं हो रही है। दोपहर करीब सवा तीन बजे तक 18 लोग वॉलनेंटियर अस्पताल पहुंच चुके थे इनमें किसान, कारोबारी और बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं भोपाल के बड़े कारोबारी दंपति भी टीका लगवाने पहुंचे।
पहले दिन 100 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है हालांकि अस्पताल प्रशासन करीब 50 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वॉलेंटियर्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वॉलेंटियर्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बागसेवनिया, कल्पना नगर, भवानी नगर, चूना भट्टी, होशंगाबाद रोड, सबरी नगर खेड़ी भानपुर से लोग पहुंचे है। हर वॉलेंटियर को वैक्सीन लगाने के साथ ही 750 रुपए भी दिए जाएंगे।
हर हफ्ते उनकी हेल्थ पर नजर रखी जाएगी। कोई गर्भवती महिला वॉलेंटियर आती है तो उसे वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे है तो पुरूष को भी टीका नहीं लगेगा। कुल एक हजार डोज मिले है। पहले डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरा डो दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *