मप्र में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू होने से लोगों का आत्मबल बढ़ा- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल आज से शुरू हो गया है, यह हम सभी के लिए राहत और खुशी की बात है। गृहमंत्री ने बातचीत में कहा कि कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू होने से लोगों का आत्मबल बढ़ेगा और हम लोग निश्चितता की ओर बढ़ेंगे। इस मौके पर गृहमंत्री ने आगे कहा कि श्विराज सरकार के धर्म स्वामंत्र्य विधेयक का उद्देश्य लव को जिहाद की तरफ ले जाने वाले शादी-विवाह को रोकना है। इस पर उंगली उठाने के बजाया अब कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
महामारी से जूझ रहे लोगों को भी काफी हद तक राहत मिलेगी
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि इससे इस महामारी से जूझ रहे लोगों को भी काफी हद तक राहत मिलेगी। बताया जाता है कि भोपाल के एक शिक्षक को पहली वैक्सीन लगी, काउंसलिंग और स्क्रीनिंग के बाद इसे लगाया गया, वहीं अभी 1000 हजार डोज आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *