जेबरात चोरी- दुल्हन के बाबा ने नाश्ता के जेबरात से भरा बैग नीचे रखा पलक झपकते ही गायब
ग्वालियर. नाश्ता करने के लिये दुल्हन के बाबा (दादा) ने गोद में रखे जेबरात से भरा बैग को कुर्सी के नीचे रखा। पलक झपकते ही बैग चोरी हो गया। घटना गुरूवार की दोपहर 12 बजे निर्मल वाटिका कोटेश्वर मंदिर की है। घटना के समय बिदाई से पूर्व बेला की तैयारी चल रही थी। बैग में 10 लाख रूपये के जेबरात रखे होने की बात कही गयी है। वारदात की खबर ग्वालियर थाना पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के कोटेश्वर मंदिर के पास निवासी महेश जादौन वैसे तो सबलगढ़ के निवासी है वह रेलवे पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। उनका बेटा आदित्यसिंह जादौन सीआईएसएफ में बतौर आरक्षक पदस्थ है। आदित्य का रिश्ता यूपी के जालौन के माधवगढ स्थित परकुला गांव निवाी सत्येन्द्रसिंह भदौरिया की बेटी निशा के साथ तय हुआ था। बुधवार को शादी समारोह कोटेश्वर मंदिर के पास निर्मल वाटिका से हुआ था। गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग विदा होने से ठीक पहले जब बेला की रस्म की तैयारियां चल रही थी। दुल्हन के बाबा 65 वर्षीय उमराव सिंह भदौरिया गहनों से भरा बैग पकड़े कुर्सी पर बैठे थेए तभी नाश्ता आया। नाश्ता करने के लिए उमराव सिंह ने गहनों का बैग कुर्सी के पास नीचे रख लिया। नाश्ता करने के बाद जब उन्होंने देखा तो उनके पैरों के पास रखा बैग गायब था। आसपास देखाए लेकिन कुछ पता नहीं चला। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरियादी के रिश्तेदार कुलदीप सिंह जो की सीबीआई में इंस्पेक्टर है उन्होंने बताया कि जिनके साथ वारदात हुई है वह खुद जालौन में जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं।
