इंटरसिटी ट्रेन शुरू-ग्वालियर से भोपाल के लिये इंटरसिटी रवाना

ग्वालियर. लॉकडाउन के बाद से यात्री शिवपुरी, गुना और अशोकनगर, बीना समेत अन्य स्टेशन तक का सफर करने के लिये परेशान थे। यात्रियों की मांग और शादियों के सहालग को देखते हुए रेलवे ने गुस्वार से ग्वालियर से भोपाल के बीच इंटरसिटी ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया।
पहले दिन ग्वालियर से 87 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, शनिवार से साप्ताहिक ट्रेन ग्वालियर-दौड (पूणे एक्सप्रेस))का भी संचालन शुरू हो जायेगा। यह ट्रेन अब दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 5.15 बजे दौंड के लिये रवाना होगी। वहीं, गुरूवार को ट्रेन नम्बर 04198 ग्वालियर से सुबह 6.20 बजे भोपाल के लिये रवाना हुई। इसमें 57 यात्री आरक्षण कराकर शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और भोपाल के लिये सवार हुए। यह ट्रेन बुधवार व रविवार की रद्द होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *