स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों पर महिला पुलिस अधिकारियों ने की सघन चेकिंग

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और महिला पुलिस द्वारा क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है।
निरीक्षक सुरभि शर्मा, महिला थाना प्रभारी SI ज्योति शर्मा, SI शैलजा सिंह,  सुनरेखा कुशवाह द्वारा शहर के कुछ स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की चेकिंग की गई। जिसमें ‘‘मोना स्पा सेंटर’’, ‘‘हेल्थी स्पा सेंटर’’ एवं ‘‘द बीच स्पा सेलून सेंटर’’को चेक किया गया और चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला, न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। चेकिंग के दौरान उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली गई एवं वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *