कमलाराजा अस्पताल में नवीन लेक्चर हॉल का शुभारंभ, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई सुविधा
ग्वालियर। कमलाराजा अस्पताल के शिशुरोग विभाग में नवीन लेक्चर हॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ एवं जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना उपस्थित रहे। नवीन लेक्चर हॉल शुरू होने से शिशु रोग विभाग में चिकित्सा शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलाराजा अस्पताल के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ ने की।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा और विभागीय शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। नवीन लेक्चर हॉल चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर डॉ. घनश्याम दास ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि अंबे सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।
