ठाठीपुर थाने के सामने युवती से भिड़ी दूसरी युवती, बाल खींचकर की पिटाई, एफबी पोस्ट को लेकर था झगड़ा


ग्वालियर. ठाठीपुर थाने के बाहर मंगलवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब धरना पर बैठी एक युवती और वहां से गुजर रही दूसरी लड़की आपस में ही भिड गयी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक-दूसरे के खिलाफ लिखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर थाने के सामने ही भिड़ गयी।
थाने के सामने बाहर हो रहे इसे नाटक को देखकर महिला पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के बीच-बचाव कर अलग कराया। मारपीट की शिकार एक महिला एक जमीन मामले में मुरैना में हुए पक्षपात के खिलाफ ग्वालियर के ठाठीपुर थाना के बाहर धरना पर बैठी थी। हालांकि पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
जमीन विवाद के विरोध था धरना
राधा सैनी मुरैना के एक जमीन से जुड़े मामले में पुलिस की तरफ से की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही के विरोध कर रही थी। विरोध जताने के लिये वह ठाठीपुर थाने के बाहर फर्श बिछाकर धरना पर बैठी थी। वह हाथ में तख्ती लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही साथ में 2-3 लोग और थे।
जिस समय राधा धरने पर बैठी थी, उसी दौरान वहां से अंजलि पाराशर (जाटव) गुजरी। अंजलि की नजर जैसे ही राधा पर पड़ी, वह सीधे उसके पास पहुंची और पूछ लिया-“तू फेसबुक पर मेरे खिलाफ क्यों लिखती है?” इस पर राधा ने दोटूक जवाब दिया-“मैं तो ऐसे ही करूंगी।” बस फिर क्या था, दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों युवतियों ने धरना स्थल पर ही एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और सरेआम लात-घूंसे चलाने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *